जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को सोमवार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि दलित बस्ती में देशी शराब की दुकान है जहां पर आये दिन लोग शराब पीते हैं और बस्तियों को गाली देते हैं। रविवार के दिन शंभू, विशाल, सागर, अविनाश आदि लोग शराब पीने के बाद महिलाओं को देखकर गाली-गलौज देने लगे। जब गांव वालों ने विरोध किया तो धमकी देते हुए चले गये। उसी दिन एक घंटे बाद 25-30 की संख्या में उक्त लोग आकर बहन बेटियों के साथ अश्लील हरकत कर मारेपीटे। यूपी 112 पुलिस आने के बाद गोलबंद लोग भाग गये। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार करते हुए शराब की दुकान बंद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Previous article


