Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएआईएमआईएम की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

एआईएमआईएम की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

  • आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ हुआ विचार विमर्श

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका अंतर्गत संभ्रांत लोगों से मुलाकात कर नगर की समस्याओं पर चर्चा की तथा पार्टी की पालिसी व एजेंडे पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत मुंगरा विधानसभा अंतर्गत गौरैयाडीह गांव में विधानसभा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। इमरान ने कहा कि मुसलमानों को छोड़कर देश में सभी समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व है परन्तु समस्त तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल ने कभी मुस्लिम समाज को उसके आबादी के हिसाब से हिस्सा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि निराश और हताश मुस्लिम समाज एआईएमआईएम के साथ तेजी से लामबंद हो रहा है। उसे ओवैसी में उम्मीद की एक रौशनी दिखाई दे रही है। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष शाह आलम व नगर अध्यक्ष शमशेर राइन ने कहा कि विधानसभा हल्के में सदस्यता कैम्प लगा कर तेजी से सदस्य जोड़ने का कार्य किया जाएगा और संगठन को और अधिक विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष शहजादे अंसारी, डॉक्टर मकसूद, जिला सयुक्त सचिव सुनील सरोज, विधानसभा महासचिव जमालुद्दीन हाशमी एडवोकेट, मीडिया प्रभारी शाहिद अंसारी, अमर बहादुर पटेल, सल्लेअला लारी, मोहम्मद शमीर, इमरान फारूकी, असलम सदर, तारिक, सल्ली मौजूद रहे।