Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरशफीक जौनपुरी की याद में काव्य गोष्ठी का आयोजन

शफीक जौनपुरी की याद में काव्य गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के मोहल्ला सिपाह जामिया नगर स्थित उर्दू घर में बज्म ए हफीज जौनपुरी द्वारा शायर अल्लामा शफीक जौनपुरी की याद में रविवार की शाम एक तरही काव्य गोष्ठी का आयोजन शायर इबरत मछलीशहरी की अध्यक्षता में किया गया। प्रोग्राम की शुरूआत शायर अंसार जौनपुरी ने नात ए पाक प्रस्तुत करके किया। मुख्य अतिथि के रूप में जामिया ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन मौलाना अनवर अहमद कासमी व विशिष्ट अतिथि के रूप में शायर अनवारुल हक अनवार जौनपुरी सम्मिलित हुए।

इरफान जौनपुरी ने शायर अल्लामा शफीक जौनपुरी पर तब्सिरा करते हुए कहा कि शीराज ए हिंद जौनपुर के काव्य पटल पर अपनी छाप छोड़ने वाले शायरों में फख्र ए मशरिक अल्लामा शफीक जौनपुरी का नाम न केवल जौनपुर में बल्कि आजादी से पूर्व के भारत में भी उज्ज्वल और प्रमुख रहा है और आज भी उनके उल्लेख के बिना जौनपुर के उर्दू कवियों की सूची मुकम्मल नहीं हो सकती है। वहीं मोहम्मद तबरेज ने अपनी आवाज में अल्लामा शफीक जौनपुरी की एक गजल भी प्रस्तुत की। इसके इलावा एहसास अब्बास, मजहर आसिफ, खलील इब्न-ए-असर जौनपुरी, कारी जिया जौनपुरी, अंसार जौनपुरी, युवा शायर वसीम जौनपुरी, डॉ. पीसी विश्वकर्मा, आशिक जौनपुरी, मुनव्वर अली गुमनाम जौनपुरी, अमृत प्रकाश जौनपुरी, नादिम जौनपुरी, विभा तिवारी ने भी अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन शायर शहजाद जौनपुरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. अबू अकरम कासमी, डॉ. अर्शी नवाज, साजिद अनवार, माजिद अनवार, मुहम्मद अकरम, परवेज जौनपुरी, मुहम्मद आजम ने विशेष रूप से उपस्थित रहे।