जौनपुर धारा, जौनपुर। राम कथा को सुनने में कभी भी तर्क का उपयोग नहीं करना चाहिए बस कथा को ध्यान से सुने और उस के रस में लीन हो जाएं तभी कथा सुनने का आनंद और फल दोनों प्राप्त होता है। क्योंकि भगवान राम सभी प्रकार के तर्क से परे हैं। उक्त बातें क्षेत्र के उमरी गांव में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा आयोजन में पधारे कथावाचक शांतनु महाराज ने श्रोता गणों के समक्ष कहीं। 19 फरवरी से 27 फरवरी तक क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस कथा में रोजाना श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के प्रमुख आयोजनकर्ता जयप्रकाश सिंह ग्राम प्रधान उमरी ने बताया कि उक्त कथा रोजाना 2 बजे दोपहर से शाम को 7 बजे तक आयोजित की जा रही है जिसमें आसपास के सभी क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। कथा के आयोजन में समाजसेवी सत्यानंद चौबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, विशाल सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य राम लखन सिंह, पूर्व प्रवक्ता कैलाश नाथ सिंह सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान है।
― Advertisement ―
राम कथा सुनने में तर्क का इस्तेमाल न करें : शांतनु महाराज

Previous article
Next article

