Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआजमगढ़ से लूटी गई बाइक व तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार

आजमगढ़ से लूटी गई बाइक व तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। रामपुर थाना पुलिस ने सात वर्ष पूर्व आजमगढ़ से लूटी गई बाइक व तमंचा के साथ शनिवार की रात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह हमराहियों के साथ गश्त के दौरान कुंभापुर गेट के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संजय नगर की तरफ से आ रहा सुपर स्प्लेंडर बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार जमालापुर निवासी विवेक सिंह मांगे जाने पर बाइक के कागजात दिखा नहीं सका। बाइक के पिछले प्लेट पर नंबर यूपी-62 एएन-7788 अंकित था। पुलिस ने संदिग्ध होने पर ई-चालान एप से सर्च किया तो बाइक का असली नंबर यूपी-50 एके-2762 निकला। वर्ष 2016 में उक्त बाइक की लूट व हत्या के प्रयास का मुकदमा पड़ोसी जिले आजमगढ़ के दीदारगंज थाना में दर्ज मिला। तलाशी में आरोपित के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला। मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में एसआइ कश्यप कुमार सिंह, अरविंद सिंह, राधेश्याम सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह, बलवंत सिंह व कांस्टेबल राम विलास सरोज रहे।