जौनपुर धारा, मड़ियाहूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशाल मानसिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहाकि मानसिक रोगियों का उपचार सही ढंग से किया जाए उनको अच्छी से अच्छी सुविधाएं प्रदान की जाए जिससे वे शीघ्र स्वस्थ हो सके। जनपद से आई हुई डॉक्टरों की टीम ने रोगियों की जांच पड़ताल की और उनको अच्छी सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर उनका परीक्षण भी किया। इसके अलावा दिव्यांगों की जांच करके प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस मौके पर वकार अहमद, भैया लाल पटेल, सुनील पटेल, रामधनी पटेल, पंकज केसरी, चंद्रप्रकाश सिंह पप्पू सहित अनेक लोग उपस्थित थे। अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एमएस यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
विशाल मानसिक चिकित्सा शिविर का आयोजन


