― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजलपान गृह व भोजनालय के उद्घाटन से मरीजो सहित ग्रामीणों को राहत

जलपान गृह व भोजनालय के उद्घाटन से मरीजो सहित ग्रामीणों को राहत

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जलपान गृह व भोजनालय खुलने से मरीजो व बाजार वासियो की सुविधाएं बढ गई, विधि विधान से हवन पूजन के बाद मशहूर भजन गायक अभी वर्मा ने अपने भजन गायन से सभी आगन्तुकों का मन मोह लिया। मंगलवार को केराकत नगर के स्टेशन रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जय श्री राधे जलपान गृह का उदघाटन प्रोपराइटर के बाबा केशव प्रसाद शुक्ला के हाथों हुआ, उन्होने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब बेहतर भोजन व जलपान अस्पताल के सामने ही उपलब्ध हो जाएगा। इससे राहगीरों बाजार वासियो मरीजो को राहत मिलेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वीएचपी के ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, डॉ.अनिरुद्ध मिश्रा, लालजी शुक्ला, सतीष शुक्ला पंकज यादव दीपक शुक्ला, नाहर सिंह आदि रहे। अंत में सभी आगन्तुकों का स्वागत पिंकी सिंह व प्रोपराइटर सूरज व धीरज शुक्ला ने किया।

Share Now...