Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरलोकतंत्र सेनानियों को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भांति सुविधा की मांग

लोकतंत्र सेनानियों को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भांति सुविधा की मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। 25 व 26 जून आपातकाल स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन देश के आपातकालीन बंदी लोकतंत्र सेनानियों को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भांति सुविधा प्रदान करने के संबंध में सौंपा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया कि लोकतंत्र सेनानियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाए, जनपद मुख्यालय में लोकतंत्र सेनानियों का स्मृति स्तंभ लगवाया जाए, लोकतंत्र सेनानियों के गृह स्थान को जोड़ने वाले मार्ग पर उनका नाम अंकित किया जाए, लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि बढ़ाई जाए, लोकतंत्र सेनानियों के तहसील मुख्यालयों पर उनका स्मृति फलक लगाया जाए। जौनपुर जिलाध्यक्ष लालचंद मौर्य, रमेश चंद मौर्य, रामप्रसाद पाल, रामजन्म सिंह, लालता प्रसाद यादव, छोटेलाल शुक्ला, फूलचंद मौर्य, केशव प्रसाद मौर्य, विश्राम अमीन, लल्लन प्रसाद, गौड़, राम जियावन पाल, अजय शुक्ला, तहसीलदार, राममिलन उपाध्याय, राधे श्याम प्रजापति, कृष्णावती देवी, कमला देवी इत्यादि लोकतंत्र सेनानियों ने डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।