Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरमेडिकल कॉलेज के ओपीडी में परेशान है मरीज

मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में परेशान है मरीज

  • घंटे से लाइन लगाकर तख्तियो से ले रहे हैं हवा

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धिकपुर के ओपीडी में व्यवस्था को लेकर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। घंटे भर से लाइन में लगे रहने से मरीज गर्मी से परेशान होकर तख्तियो से हवा ले रहे थे। ओपीडी में कई कर्मचारी डॉक्टर नदारत थे। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी में सुबह से मरीजों की लाइन लग गई। घंटे तक कोई कर्मचारी डॉक्टर नहीं मौजूद थे। बिजली न रहने से लाइन में लगे मरीज पसीने से तरबतर थे तख्तियो से हवा मार रहे थे। इस दौरान घंटे भर तक लाइन में लगने के कारण परेशान होते रहे और वहां मौजूद महिला मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने उन्हें समझा कर शांत कराया। इसके बाद काफी देर से ओपीडी शुरू हुई और दवा के लिए आई चंद्रकला ने बताया कि हम सुबह 9 बजे से लाइन लगकर बैठे हैं। 11 बजे तक ना तो परचा कटा, ना ही दवा मिली। ऊपर से यहां कोई बिजली पंखे आदि चल नही रहे हैं। जिसके चलते वह सभी गर्मियों से परेशान है, रीना ने कहा कि यह समस्या आए दिन पैदा होती रहती है। मेडिकल कॉलेज में पूरा गैर जिम्मेदाराना व्यवस्था है।