Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय राजमार्गों संकेतिक बोर्ड व लाइट की हो व्यवस्था

राष्ट्रीय राजमार्गों संकेतिक बोर्ड व लाइट की हो व्यवस्था

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी ने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों जौनपुर आजमगढ़ मार्ग, जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर-केराकत-चंदवक मार्ग, जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग, जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, साइनेज, रम्बल स्ट्रीप लगाये जाने, डिवाडर पेंटिंग आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन जगहों पर अभी भी संकेतिक बोर्ड, लाइट अथवा रिफ्लेक्टर आदि की व्यवस्था नही है शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। जनपद में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के चिन्हाकंन के साथ ही निरीक्षणोंपरान्त कार्यवाही के निर्देश दिये। हेलमेट, सीटबेल्ट एवं सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अन्य अभियोगों में प्रवर्तन कार्यवाही की समीक्षा करते हुए एआरटीओ को निर्देशित किया कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन, फिटनेश, की जॉच करने के साथ ही डग्गामार वाहनों को सीज करे। सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु की गई कार्रवाई की समीक्षा, घायलों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने, अमृत योजना/नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत सीवर पाइप लाइन डालने के उपरान्त उचित तरीके से रेस्टोरेशन करने तथा जलालपुर चौराहे पर अनाधिकृत रूप से सिटी बस खड़ा करने के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, टीएस एनएचएआई रायबरेली आशुतोष यादव, यातायात निरीक्षक डीके शुक्ला, जेई नगर पालिका दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।