― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में अभी और गिरेगा पारा और बढ़ेगा कोहरा...

लखनऊ में अभी और गिरेगा पारा और बढ़ेगा कोहरा…

लखनऊ. अभी ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा. दिन और रात के तापमान में भी अभी गिरावट जारी रहेगी. यही नहीं 11 जनवरी से लेकर 13 जनवरी के बीच सर्द हवाएं कहर ढा सकती हैं. इसके साथ ही बादलों की आवाजाही भी इन 3 दिनों के दौरान रहेगी. मौसम विभाग ने अनुमानों के मुताबिक लखनऊ में बुधवार से मौसम तेजी से करवट लेगा. करीब 20 जनवरी तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा. हालांकि इस दौरान हल्की धूप खिलने का अनुमान भी विभाग ने लगाया है, पर सर्द हवाओं की वजह से धूप भी लोगों को सर्दी से बहुत राहत नहीं दे पाएगी. लखनऊ में मंगलवार 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया था. दिन भर छाए रहे कोहरे की वजह से पूरे शहर की रफ्तार थमी सी दिखी.

यूपी में कहां कैसा है मौसम?

लखनऊ में बुधवार को भी घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं. उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के मौसम का हाल देखें तो हरदोई और इटावा मंगलवार को सबसे ठंडे जिले रहे. कानपुर शहर और वाराणसी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. इन जिलों में अब भी ऐसी ही कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है, साथ ही लखनऊ के​ लिए ऑरेंज अलर्ट भी. ऑरेंज अलर्ट का मतलब यह होता है कि आपको बेवजह में इस मौसम में निकलने से बचना चाहिए और खुद को ठंड के प्रकोप के लिए तैयार कर लेना चाहिए. लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से चल रहा है. यह एक तरह से लोगों के लिए चेतावनी होती है कि सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा बहुत इसलिए अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहें.

Share Now...