― Advertisement ―

spot_img

सेंट्रल CCTV कैमरों से हो रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी

परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किया अवलोकनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और...

E-Paper 15-04-2026

Homeअपना जौनपुररेलवे स्टेशन से युवक की बाइक हुई चोरी

रेलवे स्टेशन से युवक की बाइक हुई चोरी

जौनपुर धारा, बदलापुर। श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर भाई बहन को बैठाने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। युवक ने खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी शुभम यादव पुत्र विजय बहादुर यादव रविवार की शाम 3बजे अपने भाई बहन को ट्रेन पर बैठाने श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर बाइक से आया था। भाई बहन को ट्रेन पर बैठाने के बाद जब वापस बाहर आया तो उसकी बाइक संख्या युपी 62 बीपी 0586 नदारद थी। आसपास खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस लिखित तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है|

Share Now...