Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरचोरों का हौसला बुलंद दो घरों का ताला तोड़कर नगदी व जेवर...

चोरों का हौसला बुलंद दो घरों का ताला तोड़कर नगदी व जेवर पर किया हाथ सफाया

  • सरायख्वाजा के डाल्हनपुर गांव का मामला

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शनिवार की रात डाल्हनपुर गांव में दो घरों का ताला तोड़कर चोर नगदी व जेवर का हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डाल्हनपुर गांव निवासी रामजीत प्रजापति का परिवार रोज की भाति रात मे खा पीकर सो गया था और जब सुबह देखा कि घर के सभी दरवाजे और अलमारी बक्से सब गायब सामान बिखरा हुआ मिला। उसके बाद जब छानबीन की तो घर के करीब 100मीटर दूर अलमारी बक्से टूटा मिला पीड़ित ने कहा कि तोड़कर 20नगदी व महिलाओं का करीब आधा दर्जन सोने व चांदी के जेवर उठा ले गए। जिसकी कीमत करीब 2 लाख बताई गई है। वही पड़ोस के भुरकुंडी प्रजापति के घर में भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी किया। लेकिन उनके हाथ 5हजार नगदी ही लगे। जब गांव वालों ने सूचना पुलिस कर दी।पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की छानबीन की। तहरीर लेकर घटना के जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित परिजनों का कहना है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे हैं और भीतर से सभी दरवाजे खोले। जिससे और भी लोग घुसकर बड़ी अलमारी को घर से बाहर पर कर सके। बता दें ठंडी में चोरी की घटना में काफी इजाफा हुआ है। इसके एक महा पुर्व इसी गांव में श्रीराम यादव के घर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया था।