Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरविवादित भूमि का निस्तारण के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

विवादित भूमि का निस्तारण के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

  • दो महिलाएं सहित ग्यारह आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

जौनपुर धारा, खुटहन। भटपुरा गांव में सप्ताह पूर्व मनबढ़ो के द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर कर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर बृद्ध सहित सात लोगों को घायल कर दिया था। गंभीररूप से घायल बृद्ध का उपचार बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। देर‌ रात रोते बिलखते स्वजन शव घर लाकर विवाद के निस्तारण के बाद ही अंतिम संस्कार पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह ने सभी आरोपितों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी कापी सौंपते हुए भूमि विवाद को निस्तारित कराने का भरोसा दिया। तब जाकर स्वजन राजी हुए। शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया गया। गांव निवासी राजेश कुमार बिंद का आरोप था कि वह बीते 7जनवरी की शाम खाना खाकर बिस्तर पर सो रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी अरविंद बिंद नशे में धुत होकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद उसके अलावा दस  और लोग लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंच बिस्तर पर सो रहे 80 वर्षीय धनई बिंद,इनके पुत्र राजेश, धर्मेंद्र, पौत्र अभिषेक, अमित, बृद्ध पत्नी कैलाशी और पुत्र बधू अनीता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 80वर्षीय धनई बिंद की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर स्वजन शव‌  घर लाए। विवाद के निस्तारण व सभी आरोपितों पर हत्या का केस दर्ज करने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। प्रभारी निरीक्षक के द्वारा गैर इरादतन हत्या के एफआईआर की कापी देकर भूमि विवाद को राजस्व टीम के साथ बहुत जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर स्वजन 12 घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु ले गए।