Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात लाश

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात लाश

  • शिनाख्त में जुटी पुलिस, छानबीन जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काकोरगहना और कोठवार के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे देर रात पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा और उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृकत की सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति अज्ञात पड़ा हुआ है। सूचना पर 2:00 बजे रात को उसे उठाकर जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती करा दिया गया। जहाँ उपचार के दौरान लगभग 1घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मृतक का रंग गेहुआ कद औसत बताया गया है और वह एक लोवर और टीशर्ट पहने हुए हैं। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने के लिए जिला अस्पताल के लाश घर में शव रखवा दिया गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी और पुलिस लगातार पड़ताल में जुटी हुई है।