जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील मुख्यालय पर तैनात उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार द्वारा आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने पर तहसील को प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। इस बाबत एसडीएम शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि जन समस्या निस्तारण सरकार की प्राथमिकता में शुमार है। पीडित जब न्याय नहीं पाता तो जन सुनवाई के माध्यम से शिकायत दर्ज कराता है। समयबद्ध निस्तारण से जहां उसे न्याय मिलता है वहीं शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली भी दर्शाता है। लिहाजा मेरी प्राथमिकता है कि त्वरित निष्पक्ष न्याय लोगों को मुहैया हो सके। तहसील के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि आईजीआरएस पर आने वाले मामले को त्वरित निस्तारण करें। कर्मचारियों के सहयोग से तहसील को प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। आगे इसे और भी बेहतर करने का प्रयास होगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

