Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरआप ने निकाला मणिपुर सरकार का शव यात्रा

आप ने निकाला मणिपुर सरकार का शव यात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मणिपुर पिछले 80दिनों से जल रहा है, मैतेई और कुकी समाज आपस में भिड़े हुए हैं। पिछले दिनों सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया। उनके अंगों को नोचा गया। जिससे पूरा देश गुस्से में है और इसी विषय को लेकर रविवार को आप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह के अध्यक्षता में मणिपुर सरकार का शव यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री एन.वीरेंद्र सिंह का पुतला फूंका और उक्त कार्यक्रम के पश्चात आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप कर 11 बिन्दुओं की मांग की। जिसमें राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाने, राज्य में शांति बहाल के लिए उचित और ठोस कदम उठाए, महिलाओं के साथ घिनौना कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने सहित आदि मांग किया। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा ने कहा कि महाभारत काल में द्रोपदी का चीर हरण इस देश के लोग आज तक नहीं भूल पाये और इस समय मोदी के नए भारत में सैकड़ों महिलाओं को मणिपुर की सड़कों पर निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है। उनके अंगों को नोंचा जा रहा है।जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुंन्ना ने कहा कि मणिपुर में डबल इंजन की सरकार चल रही है और दोनों इंजन फेल हो चुका है। जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द महिलाओं की सुरक्षा के लिए मणिपुर में ठोस कदम उठाए। उक्त अवसर पर अतुल कुमार तिवारी, प्रदेश सचिव हिंंच नारायण तिवारी, मड़ियाहूं विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, लक्ष्मी नारायण चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, के.पी गुप्ता, श्याम लाल पटेल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद ग़ालिब शेख, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, समाजसेवी विजय सिंह, राज त्रिपाठी,  अधिवक्ता शैलेंद्र यादव, बबलू गुप्ता, पुष्पा मौर्या, कमलेश गिरी, बंटी अग्रहरी, रामनाथ, प्रांजल गौतम, अमित कुमार, मीरा चौहान, सूरज कनौजिया आदि लोग मौजूद रहें।