Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररेलवे ट्रैक दोहरीकरण पर स्पीड ट्रायल सफल

रेलवे ट्रैक दोहरीकरण पर स्पीड ट्रायल सफल

  • जल्द सौंपा जायेगा मंत्रालय को रिपोर्ट

जौनपुर धारा, शाहगंज/खेतासराय। रेलवे लाइन दोहरीकरण की प्रगति देखने सीआरएस मो. लतीफ खान अपने विशेष सैलून से सवा बारह बजे स्टेशन पहुंचे। इनके साथ डीआरएम एसके सपरा, सीएआर एके सिंघल समेत पूरा लाव लश्कर मौजूद रहा। घंटे भर बंद कमरे में अधिकारियों से रेलवे सुरक्षा संरक्षा पर चर्चा की। तदुपरांत ट्राली पर बैठ निरीक्षण हेतु खेतासराय निकल गये। इस दौरान भाजपा नगर मंत्री देवी प्रसाद चौरसिया ने 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जिसमें अयोध्या कैंट से पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन कराना। पटना इंदौर व ओखा गोहाटी ट्रेन के कामर्शियल स्टापेज गोदीया ट्रेन को शाहगंज से तीन दिन संचालन की मांग की गयी। वहीं साप्ताहिक आजमगढ़ मुम्बई ट्रेन के पुन: संचालन, शाहगंज वाराणसी के बीच डेमो ट्रेन की शुरूआत समेत एजे ट्रेन को शाहगंज से संचालित करने की मांग रखी गयी है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र यादव आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनुप सिंहा जीआरपी प्रभारी समेत पूरा अमला मौजूद रहा।