Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरश्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी पर श्रोताओं ने लगाए जयकारे

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी पर श्रोताओं ने लगाए जयकारे

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा दहेव में रमापति तिवारी के निज आवास पर श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक विनोद कुमार शुक्ल ने कथा का श्रवण करवाते हुए बताया कि भगवान भक्तों के सामने विवश हो जाते है।

उन्होंने हिरण्यकश्यप, भक्त प्रहलाद की भक्ति पर चर्चा करते हुए बताया कि हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को तरह-तरह की यातनाएं दीं। भगवान ने प्रहलाद की रक्षा करके यह सिद्ध कर दिया कि जो भी हमारा भक्ति भाव से भजन करेगा उसकी रक्षा करने के लिए मैं विवश हो जाता हूं, बसंत पंचमी को ही होलिका दहन की शुरूआत की जाती है, जिसमें गांव का एक ही व्यक्ति उसी दिन से व्रत रख कर  होलिका के दिन जलती हुई अग्नि को लांघकर होलिका दहन कर अपने व्रत तोड़ कर तब होलिका दहन संपन्न कराता है। उन्होंने श्री कृष्ण के जन्मोत्सव, राजा परीक्षित आदि पर प्रकाश डाल कर कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्मउत्सव की झांकी देख श्रोताओं ने जयकारे लगाकर पुष्प वर्षा की। जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान रमापति तिवारी, डॉ. जयप्रकाश तिवारी, गौरी शंकर सिंह पूर्व आयकर आयुक्त, रामदास तिवारी, अशोक तिवारी, रमेश चंद्र तिवारी, कमलापति तिवारी, सुरेश चंद तिवारी, डॉक्टर नीलेश तिवारी, मुन्नू तिवारी, जय शंकर पांडे, डॉक्टर विनय त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।