Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपात्रों का चयन कर उपलब्ध कराएं सूची

पात्रों का चयन कर उपलब्ध कराएं सूची

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड धमार्पुर के शहीद हाल में खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर की अध्यक्षता में बाल सेवा योजना के सम्बन्ध में प्रधान और सचिव की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर ने कहा की ऐसे माता-पिता जिनमें से कोई एक या दोनों की मृत्यु 1 मार्च 2020 के बाद हुई है ऐसे बच्चों हेतु शासन द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित किया जाना है। खण्ड विकास अधिकारी ने सभी सचिव और प्रधान को निर्देश दिया की अगले तीन दिवस में पात्र परिवारों के दस्तावेज तैयार कर कार्यालय में प्रस्तुत करें। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि इस योजना में पात्रता की श्रेणी में आने वाले परिवार के अधिकतम दो बच्चों को प्रतिमाह प्रति बालक बालिका 2500/- की सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक दिवेदी, एडीओ पंचायत लालजी राम, सचिव धर्मेंद्र राय, श्रुति गुप्ता, उमेश सोनकर, अरविंद यादव, ग्राम प्रधान रामजीत, नरेंद्र यादव, अशोक नागर और बीएमएम प्रीतम मौर्य आदि उपस्थित रहे।