कौशाम्बी(पीएमए)। मेरठ में 01 नवम्बर से 03 नवम्बर तक आयोजित हुयी 67वी माध्यमिक विद्यालयों की प्रदेशीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज की चार छात्राये राष्टीय स्तर के लिये चयनित हुई अण्डर 17 आयु वर्ग में रेशमा देवी को स्वर्ण पदक व मधु देवी को रजत पदक तथा खुशबू देवी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अण्डर 14 आयुवर्ग में मधु देवी ने रजत पदक जीतकर कौशाम्बी जनपद को गौरवान्वित किया इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी डॉ.सच्चिदानंद यादव, क्रीड़ा सचिव श्यामलाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी यह समाचार जैसे ही प्राप्त हुआ विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।
― Advertisement ―
स्वच्छता-पोषण की मुहिम को धार दे रहीं प्रतिभा सिंह
खुटहन के बड़नपुर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प योजना के तहत महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य पुरस्कार से सम्मानित कार्यकत्री प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में लघु पुस्तकालय का उद्घाटन और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई धर्मा देवी कॉलेज की चार छात्राएं


