जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में तहसील केराकत अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के संबंध में गांवों के अवार्ड, भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा की गई। जिसमें उप जिलाधिकारी ने बताया कि पांच गांव का अवार्ड हो चुका है तथा तीन गांव का अवार्ड अगले 3 दिन में हो जाएगा। जिलाधिकारी ने तेजी से भुगतान करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी अवरोधों का निराकरण करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाए, तथा टाइमलाइन के अनुसार कार्य किया जाए, इससे यातायात की समस्या भी दूर होगी। इस अवसर पर एनएच एलए एडवाइजर एम.के.मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, एनएच के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधित बैठक संपन्न

Previous article
Next article

