Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअपनी जीवात्मा का कल्याण करा लें : पंकज महाराज

अपनी जीवात्मा का कल्याण करा लें : पंकज महाराज

जौनपुर। जयराम इण्टर कालेज के निकट पार्क मुर्तजाबाद में प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी सत्संग का आयोजन हुआ। संभ्रातजनों ने पुष्पहार भेंट कर उनका स्वागत किया। सम्बोधन में पंकज महाराज ने कहा कर ले निज काज जवानी में, इस दो दिन की जिन्दगानी में। बड़े सौभाग्य से मानव तन का अवसर मिला है इसमें रहकर अपनी जीवात्मा का कल्याण करा लें। इसलिये जीवन का कीमती समय किश्ते कहानी में मत बिताइयेगा। भगवान की भक्ति के लिये सर्वप्रथम मानव कर्म, मानव धर्म को अपनायें। मानव धर्म क्या है? एक-दूसरे की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करें। सत्य, दया, अहिंसा आदि गुणों को अपनायें। चरित्र मानव धर्म की सबसे बड़ी पूंजी है।