जौनपुर। जनपद में चल रहे गणेश पूजनोत्सव का समापन मंगलवार 02 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन के उपरांत किया जाएगा। जिसके मद्देनजर सोमवार सोमवार को सायं 7बजे शहर के कोतवाली चौराहा पर बने नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन डॉ.दिनेश चंद्र सिंह जिलाधिकारी करेंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनने हेतु महासमिति परिवार ने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, समस्त गणेश पूजन समितियों एवं आम जनमानस से उपस्थित होने की सादर अनुरोध किया है।
कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिये जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के ने विसर्जन के दृष्टिगत विसर्जन घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया गया कि विसर्जन घाट पर कुण्ड की सफाई, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विसर्जन के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य उपस्थित रहे।
पांच के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज
खुटहन। सधनपुर शेरपुर गांव में चार दिनों पूर्व खेत में रासायनिक खाद छींटते समय ससुर और दामाद को गाली गलौज और मारने-पीटने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच आरोपितों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी रामकृपाल गौतम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गत 26अगस्त को वह और उसका दामाद सतन गौतम अपने धान के खेत में यूरिया का छिड़काव कर रहे थे। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश को लेकर पहुंचे गांव के ही राम अशीष बिंद, प्रिंस बिन्द, अमृतलाल बिन्द व दो अज्ञात लोगों ने उन्हें गाली गलौज देते हुए लात घूंसो से पीटने लगे। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों को आते देख हमलावर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप
खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीस दिनों पूर्व एक युवती को मुम्बई में रह रहे सजातीय युवक के द्वारा फोन पर बात करके बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है।
युवती के पिता का आरोप है कि पटैला गांव के साफिर उर्फ साहिल का पूर्व में उसके घर आना जाना था। बाद में वह मुम्बई चला गया। जहां से अक्सर वह फोन कर मेरी बेटी से बात करता था। आरोप है कि गत 9अगस्त को वह फोन पर ही उसे बहला फुसलाकर अपने एक दोस्त की मदद से मुंबई बुला लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दिया है।
अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खुटहन। बड़नगर गांव में संचालित मोबाइल टावर के शेल्टर रूम का दरवाजा तोड़ कर अज्ञात चोरों के द्वारा पांच बैटरी उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दिया है। उक्त टावर की देखरेख कर रहे टेक्नीशियन शोभित कुमार उपाध्याय ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 23अगस्त की रात चोर शेल्टर रूम में रखी छह बैटरियों में पांच बैटरी उठा ले गए। आरोप के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कादीपुर गांव में हुई हवाई फायरिंग, दहशत
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कादीपुर में हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार मनबढ़ युवकों के दो ग्रुप में कहा सुनी हुई और मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक जख्मी भी हुआ है। दूसरी तरफ से हवा में तकरीबन चार से पांच राउंड गोलियां दागी गई जिससे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष जफराबाद का कहना है कि गोली चलने की जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल इस वारदात से गांव में तनाव का माहौल है। सूत्रों से पता चला है गोली चलाने वाले युवक को ग्रामीणों ने पीट दिया है। इस संबंध में सीओ देवेश सिंह ने बताया कि एक अभियुक्त को असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
डेढ़ लाख के जेवर और कपड़े उठा ले गये चोर
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने साधना गौड़ के घर को निशाना बनाया। चोर डेढ़ लाख रुपये के जेवर और कपड़े उठा ले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों ने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस गये। कमरे में रखा कपड़े से भरा एक सूटकेस, सोने की अंगूठी, चेन, झाली और चांदी के पायल उठा ले गये। परिवार के लोग अगले कमरे में सोये थे। जिससे उन्हें चोरी की भनक नहीं लगी। सुबह उठने ओर चोरी की जानकारी हुई।
गोमती नदी में कूदा युवक, मछुआरों ने बचाया
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट के पास शास्त्री पुल ने शनिवार को दिन में करीब तीन बजे एक युवक गोमती नदी में कूलद गया। संयोग अच्छा था कि जब कूदा तो नीचे कुछ मछुआरे थे,और उन्होने बचा लिया। युवक ने अपना नाम नीलू भारती निवासी सेवईनाला थाना जफराबाद बताया। मछुआरा राजा निषाद, भोलू निषाद, कल्लू निषाद, जय कुमार, इंद्रजीत की वजह से नीलू भारती की जान बच गई। इस हादसे के बाद पुल के ऊपर और नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नीलू को लेकर सिपाह पुलिस चौकी चली गई, और घटन के विषय में पूछताछ करना शुरू कर दिया।
किसानों की आवाज दबाने के लिए प्रशासन ने मुझे फंसाया : अजीत सिंह
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा में बुधवार रात हुई दुघर्टना के बाद राजमार्ग जाम करने सहित विभिन्न आरोपों में पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे में अपना नाम आने पर किसान नेता अजीत सिंह ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। कहा कि मेरी आवाज किसानों के हित में जारी रहेगी जो किसी कीमत पर भी नहीं दबेगी। बताया कि डोभी के किसानों के साथ मेरी आवाज दबाने के लिए पुलिस ने मुझे फंसाया है। प्रशासन चाहता है कि मैं किसानों के मुआवजे की आवाज न उठाऊं। बिना सड़क बनाए अवैध रूप से हो रहे टोल वसूली का विरोध न करूं। मामला शांत कराने के लिए एसओ ने खुद फोन कर मुझे मौके पर बुलाया। समझाने का प्रयास किया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर दिया।
सेल्फी के चक्कर में युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट में रविवार की सुबह लगभग 6:00बजे, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मोहल्ले के निवासी गोलू गौतम उर्फ सुरेश (पुत्र राम सिंह) एक मासूम बच्चे के साथ हनुमान घाट पर गोमती नदी के किनारे की शांत सुंदरता और नदी के किनारे की प्राकृतिक छटा को कैमरे में कैद करने के उद्देश्य से गोलू सेल्फी ले रहे थे, और बच्चा उनका वीडियो बना रहा था, और सेल्फी लेते समय अचानक गोलू का पैर फिसल और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। देखते ही देखते वो नदी की तेज धार में समा गए। बच्चे के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद लोग इक_ा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोलू का शव मिला। जैसे ही यह खबर गोलू के परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



