Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमोतियाबिन्द जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

मोतियाबिन्द जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। रोटरी क्लब एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में नगर के लाइन बाजार स्थित आईएमए भवन में वृहद मोतियाबिंद जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जाँच शिविर में डॉ.एस.सी.वर्मा के कुशल निर्देशन में नेत्र चिकित्सकों के दल ने 70से अधिक मरीजों के आंखों की जांच की गई। जिसमें 15मरीजों को 30 जनवरी 2023 को लीलावती चिकित्सालय में ऑपरेशन किए जाने के लिए चिन्हित किया गया। इस अवसर पर आईएमए के सचिव डॉ.ए.के.मौर्य ने उपस्थित मरीजों को मोतियाबिंद होने की वजह तथा उससे उत्पन्न होने वाली दुश्वारियां के बारे में विस्तार से बताया तथा 40 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को वर्ष में कम से कम एक बार अपनी आंखों की जांच कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मोतियाबिंद जांच शिविर आगामी महीनों में भी लगाया जाएगा और जो लोग आज इस लाभ से वंचित रह गए हैं। वह आगामी शिविर में इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के अन्त में संस्था सचिव सुजीत अग्रहरि ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर के.के.मिश्र, श्याम वर्मा, शिवांशु श्रीवास्तव, आशीष गुप्त, राजीव साहू, बी.एन.दुबे, अशोक, राहुल, आईएमए के समस्त स्टाफ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।