Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरलाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

  • अधिशाषी अधिकारी ने तीन दर्जन लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र

जौनपुर धारा, खेतासराय। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में नगर पंचायत कार्यालय पर मंगलवार की सुबह अधिशाषी अधिकारी डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा इसके पात्र लाभार्थियों तक ज्यादा से ज्यादा पहुँचाने का जोर दिया गया। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में तीन दर्जन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना व पीएम निधि के तहत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही साथ जन सरोकार से जुड़ी महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कविता श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अजय सिंह, राहुल मथुरिया, दिनेश, रमेश, जावेद आदि लोग उपस्थित रहे।