Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeउत्तर प्रदेशमुस्लिम महासभा : डीजे और बैंड-बाजे वाली शादियों में निकाह न पढ़ाएं...

मुस्लिम महासभा : डीजे और बैंड-बाजे वाली शादियों में निकाह न पढ़ाएं काजी

गाजियाबाद. मुसलमानों के एक संगठन ने काजियों से डीजे और बैंड-बाजे वाली शादियों में निकाह नहीं पढ़ाने का आह्वान किया है. मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान खान ने बुधवार को एक लिखित बयान जारी कर काजियों से अपील की कि वे ऐसी शादियों में निकाह न पढ़ाएं जहां डीजे बज रहा हो या बैंड-बाजे के साथ बारात निकाली जा रही हो.

उन्होंने बयान में कहा कि निकाह से पहले काजी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पक्ष द्वारा डीजे और बैंड-बाजा ना बजाया जाए. उन्होंने कहा कि साथ ही दूल्हा-दुल्हन दोनों के ही परिवारों से इस बात की लिखित गारंटी ली जाए कि वे भविष्य में डीजे संस्कृति को बढ़ावा नहीं देंगे और अपने रिश्तेदारों को भी गाजे-बाजे और दिखावे से रोकेंगे.मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान खान ने इस काम में उलमा और अन्य मुस्लिम धर्मगुरुओं से भी सहयोग मांगते हुए उनसे गुजारिश की है कि वे मुस्लिम समाज को डीजे और बैंड-बाजे से दूर रहकर सादगी से शादी करने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि मुस्लिम महासभा शादियों में फिजूलखर्ची का विरोध जारी रखेगी.