Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदहाल सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं

बक्शा के मझौली-नागापुर-रसवदिया में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पैदल मार्च कर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाया और सड़क निर्माण या मरम्मत शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
Homeअपना जौनपुरनाबालिग के यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग का आरोप

नाबालिग के यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग का आरोप

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोर के यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धन उगाही से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोर की मां की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने खुटहन पुलिस को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

हनी ट्रैप गिरोह चलाने का आरोप

प्रार्थना पत्र के अनुसार खुटहन निवासी महिला ने बदलापुर निवासी एक युवती समेत पांच लोगों पर संगठित हनी ट्रैप गिरोह चलाने का आरोप लगाया है।

अधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी के माध्यम से दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि आरोपित भोले-भाले युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे धन उगाही करते हैं तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करते हैं।

इंटरनेट मीडिया के जरिए हुआ संपर्क

वादिनी के अनुसार इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आरोपित युवती का संपर्क उसके 14 वर्षीय पुत्र से हुआ। आरोप है कि युवती ने किशोर को प्रेमजाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया तथा उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

आरोप लगाया गया है कि 12 मार्च को युवती ने खुद को गर्भवती बताते हुए रुपये की मांग की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

विभिन्न नंबरों से दी गई धमकी

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि विभिन्न मोबाइल नंबरों से लगातार किशोर को फोन कर रुपये की मांग की गई तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती रही।

परिजनों का आरोप है कि थाना और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

कोर्ट ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश

मामले को गंभीर मानते हुए अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने खुटहन पुलिस को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

अब पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।