Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनि के परिजनों से मुलाकात कर दी संवेदना,...

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनि के परिजनों से मुलाकात कर दी संवेदना, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में सड़क दुर्घटना में हुई शनि राजभर की मृत्यु के बाद रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।

5 मई को सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार सैफपुर जपटापुर गांव निवासी 24 वर्षीय शनि राजभर बचपन से ही अपने ननिहाल भकुरा गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बीते 5 मई को एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।

घटना के बाद से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है और परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

मंत्री ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार से बातचीत करते हुए घटना की जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

परिजनों ने कार्रवाई में देरी पर जताई नाराजगी

इस दौरान परिजनों ने प्रशासनिक कार्रवाई में देरी को लेकर नाराजगी जताई। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देकर लौट गए, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

गांव में जुटी लोगों की भीड़

मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गांव पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर मौजूद रहे। माहौल भावुक हो गया और परिजनों ने जल्द न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार स्तर पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और मामले की निगरानी की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।