Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में अन्तर जनपदीय गो-तस्कर के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

मुठभेड़ में अन्तर जनपदीय गो-तस्कर के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

  • बिना नंबर की कार, तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद

खुटहन। मरहट नहर पुलिया के पास बुधवार की देर रात पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो व वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक अंतर जनपदीय कुख्यात पशु तस्कर के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी कर उसके एक और साथी को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस,खोखा और नकदी बरामद किया गया। घायल तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। वहीं उसके साथी को आवश्यक लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि रात में उक्त नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया गया तो कार के भीतर बैठे पशु तस्करों ने पुलिस को निशाना कर फायर करना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ हवा में गोलियां चलाई। मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे घायल देख दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा कार से कूद कर भागने लगा। जिसे पुलिस के जवानों ने दौड़कर पकड़ लिया। घायल तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पूछताछ में घायल ने अपना नाम रोहित यादव निवासी गांव घुघुरी सुल्तानपुर थाना सरपतहा बताया। वहीं साथी तस्कर साजिद अहमद पटैला गांव का निवासी निकला। घायल रोहित यादव जौनपुर के अलावा बाराबंकी, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कानपुर,मऊ, संतकबीरनगर आदि जनपदों में गो तस्करी, अवैध असलहा व जानलेवा हमला सहित विभिन्न संगेय अपराधों में वांछित चल रहा था। मौके से पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक तमंचा, दो खोखा, जिंदा कारतूस और 950रूपया बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंदन राय, कांस्टेबल अजय यादव, आनंद पासवान, सुरेंद्र वर्मा, कुलदीप गोस्वामी,विजय शंकर,आकाश निषाद, ओमकार यादव सामिल रहे।