Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मड़ियाहूं चैम्पियन, शाहगंज उपविजेता

जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मड़ियाहूं चैम्पियन, शाहगंज उपविजेता

जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय 47वीं जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता का आयोजन बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया, जिसका समापन गुरुवार को भव्य समारोह के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ.आर.के. पटेल रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति तथा अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव पप्पू माली का बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब 234अंक प्राप्त कर तहसील मड़ियाहूं ने अपने नाम किया, जबकि 141अंक के साथ शाहगंज उपविजेता रहा। 82अंक के साथ सदर तीसरे, 71अंक के साथ बदलापुर चौथे, 57अंक के साथ केराकत पांचवें तथा 41अंक प्राप्त कर मछलीशहर छठवें स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि डॉ.आर.के.पटेल ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल वह माध्यम है जो बच्चों को हार और जीत दोनों को सहजता से स्वीकार करना सिखाता है। खेलों के माध्यम से बच्चे अनुशासन, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं पूरी आयोजन समिति को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बीईओ रमेश चन्द्र पटेल, नूपुर श्रीवास्तव, शैलेश चतुर्वेदी एवं राम दुलार यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ल, अविनाश सिंह, उदयभान कुशवाहा, आनंद प्रकाश सिंह, डीसी विशाल उपाध्याय, डीसी एमडीएम अरुण मौर्य, दुर्गा प्रसाद सिंह, सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक संघों के पदाधिकारी, एसआरजी, एआरपी, जिला व्यायाम शिक्षक एवं बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।