Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरकांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव

कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव

जौनपुर। नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया के मामले पर न्यायालय का फैसला आने के बाद उत्साही कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह व शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से जुलूस निकालकर सत्यमेव जयते और भाजपा के झूठ का नारा लगाते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया जहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमकर नोंक-झोंक हुई, पुलिस के रोकने के बावजूद भाजपा कार्यालय का घेराव करने में सफल रहे, भाजपाइयों ने अपने कार्यकाल के गेट को अंदर से बंद कर लिया। भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय के फैसले ने भाजपा के झूठ को बेनकाब करते हुए ईडी के दुरपयोग की पोल खुल गयी, भाजपा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरपयोग करती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है, वे सत्ता में बने रहने के लिए झूठ, और  नफरत फैलाकर साम्प्रदायिक माहोल को बिगाड़ने का काम करते है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि भारत की संवैधानिक संस्थाओं का भाजपाई करण हो चुका है, बदले की भावना से राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस को बदनाम करना ही भाजपा का हथकंडा है। ईडी के आरोप पत्र को खारिज कर न्यायालय ने सत्य की जीत को कायम रखा और भाजपा का झूठ बेनकाब हो गया है। भाजपा कार्यालय घेराव के समय कांग्रेसियों ने जोरदार नारा लगाया। इस मौके पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, शेरबहादुर सिंह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, अरुण शुक्ला, अनिल दुबे आजाद, ओमकार यादव, राजीव निषाद, रामसिंह बांकुरे, लाल प्रकाश पाल, विजय प्रजापति, अनिल सोनकर,  फैयाज हाशमी, जयप्रकाश मिश्रा, सभासद शहनवाज मंजूर, प्रवेश निषाद, राजकुमारी मिश्रा, अरविंद यादव, विनय मिश्रा, एडवोकेट अभिनव सिंह, नन्हे अंसारी, इरशाद खान, करिया गुरु, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, मकसूद अहमद, डॉ.नसीम, अरसी अहमद, मु.ताहिर, अमित यादव, अजीम शेख, सद्दाम, संतोष निषाद, सैयद बेलाल, सरिता देवी, मीना देवी, सोना यादव, संतोषी सिंह, रेखा यादव, शालू उपाध्याय, नीरा यादव, निशा यादव, इकबाल हुसैन, आशीष यादव, कृष्णकुमार गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।