Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमुंबई की संस्था ने मोहम्मद हसन कालेज के प्रबंधक का किया सम्मानित

मुंबई की संस्था ने मोहम्मद हसन कालेज के प्रबंधक का किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को जिले के मोहम्मद हसन कॉलेज के प्रबंधक डा. अब्दुल कादिर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान पर दिया गया। उक्त पीजी कालेज के कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में उनका सत्कार किया गया। संस्था के सचिव व पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ने कहा कि अब्दुल कादिर के द्वारा जनपद में चलाए जा रहे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को देखते हुए सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह, जेएमएस के चेयरमैन जितेंद्र यादव, पत्रकार प्रमोद पांडेय, समाजसेवी सुरेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।