जौनपुर धारा, जौनपुर। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने बसरही में स्थित मां अंबाजी मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीष मांगा। मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मां अंबाजी को नारियल, चुनरी, पुष्प की माला अर्पित की। ऐसी मान्यता है कि मां का दर्शन पूजन करने से धन एवं ऐश्वर्य प्राप्त होती है, साथ ही साथ मां मोक्ष प्रदान करती हैं। इनके दर्शन पूजन से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। वहीं क्षेत्र के मां गायत्री शक्तिपीठ बालवरगंज में भी श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन किया जा रहा है। क्षेत्र के सुजानगंज तिलहरा गांव में स्थित मां झाली भवानी के मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा मां का दिव्य दर्शन पूजन किया जा रहा है। मान्यता है कि नवरात्र में देवी की पूजा और दर्शन मात्र से शत्रु का नाश होता हैं, पूरा क्षेत्र देवी भक्तों में बना हुआ है।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
देवी मंदिरों में दर्शन पूजन को उमड़ी भीड़



