Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविश्व ऑप्टोमेट्री दिवस पर पैरामेडिकल के छात्रों ने निकाली रैली

विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस पर पैरामेडिकल के छात्रों ने निकाली रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस के अवसर पर विशेषरपुर पंचहटिया स्थित अवध पैरामेडिकल कालेज परिसर में कालेज के संस्थापक डाक्टर रामअवध यादव और मैनेजिंग डायरेक्टर डाक्टर शकुंतला यादव के संरक्षण में गोष्ठी व रैली का आयोजन किया गया।

गुरुवार को पैरामेडिकल कालेज परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कॉलेज के प्रबंधकीय सदस्य कुंवर यश वर्धन यादव ने सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डाक्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आंखों के बिना जीवन जीने की कल्पना भी करना बहुत मुश्किल है। आंखों के प्राथमिक उपचार व चश्मे के लिये एक ऑप्टोमेट्रिस्ट की आवश्यकता होती है। कालेज के नेत्र विभाग के हेड आप्टम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मनुष्य के शरीर मे आंख एक अनमोल व महत्वपूर्ण अंग है जिसकी सुरक्षा करना अति आवश्यक है। आंखों में होने वाली बीमारियों का सही समय पर कुशल व प्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट से ही इलाज करवाना चाहिये। इस मौके पर डाक्टर एलएन जायसवाल, रामजनम यादव, वरुण गौड़, आकाश मौर्या, आशीष विश्वकर्मा, निखिल साहू रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे। उसके बाद बच्चों ने पंचहटिया तिराहे से होते हुये विशेषरपुर चौराहे से होते वापस कालेज परिसर में लौटे। कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर अखिलेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।