Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमानव योनि चौरासी लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ- पंकज महाराज

मानव योनि चौरासी लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ- पंकज महाराज

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष पंकज महाराज की अगुवाई में शाकाहार सदाचार जनजागरण शोभा यात्रा मिर्जापुर से होते हुए जैसे ही मुंगराबादशाहपुर के आमोध गांव में पहुंची सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इसके अलावा ऋषि देव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अरुण वर्मा, प्रधान राजमणि पटेल व जितेंद्र सिंह ने पुष्पहार भेंट कर पंकज महाराज का स्वागत किया। पंकज महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि चौरासी लाख योनियों में मानव योनि सर्वश्रेष्ठ है। इसको को पाने के लिए चर-अचर के जीव यानी देवी और देवता उस प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि हमें भी मनुष्य शरीर मिले। ताकि हम भी भजन करके अपनी आत्मा का कल्याण कर सकें। अपनी आध्यात्मिक शक्ति का सहारा देकर करोड़ों लोगों को इससे जोड़ा। जिन्होंने प्रभु का दर्शन कर लिया उसे यह बोध होता है कि हमारे जीवन का असली उद्देश्य कुछ और है। मनुष्य की एक ही जाति है, वह है मानव। हमारे गुरु महाराज बाबा ‘जयगुरुदेव’ महाराज ने ‘जयगुरुदेव’ नाम जगाया। देश की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। यही देश की धरोहर है इनमें शिक्षा तो है लेकिन संस्कारों के अभाव में भटक कर दिशाहीन हो रहे हैं। इस अवसर पर भगवानदीन पटेल, लालमणि मौर्या, लालजी यादव, जगदीश चौरसिया, राममूरत यादव, रमाशंकर, राम अवतार, रामसहाय, लाला प्रधान, मोती लाल यादव, बाबूराम यादव, संतराम चौधरी, मृत्युंजय झा, विनय कुमार सिंह, बृजेश सिंह व शिवराज सिंह आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।