Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंस्था के टॉपर को मेडल व शील्ड देकर किया गया सम्मानित

संस्था के टॉपर को मेडल व शील्ड देकर किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। स्थानीय बाजार में स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी में मो. अयाज ने टॉप किया है। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रत्येक क्लास में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को प्रधान विनय कुमार सिंह पिंटू ने मार्कशीट व मेडल देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व प्रधान ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यालय को टॉप करने वाले छात्र अयाज हुसैन को पुरस्कृत करते हुए मेडल व शील्ड प्रदान किया गया। पीजी क्लास में जय पाल प्रथम, एलकेजी में अयाज हुसैन प्रथम, कक्षा एक में परी सिंह प्रथम, दो में शिया सिंह प्रथम, तीन में रश्मि शुक्ला प्रथम, चार में सोनाक्षी प्रथम, पांच में सुमित निषाद प्रथम, छह में अपर्णा तिवारी प्रथम, सात में अनन्या मिश्रा ने प्रथम स्थान पाकर मेडल शील्ड प्राप्त की। विद्यालय के समन्वयक राम आसरे सिंह ने सभी आगुन्तकों का स्वागत किया। प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने आभार जताया। वहां पर विवेक कुमार मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा, आजम खान, योगेश उपाध्याय, धर्मेश उपाध्याय, संजय मौर्य, अरविंद दुबे, पंकज गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।