Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपशु चिकित्सालय में आई एंबुलेंस पशुपालक होंगे लाभान्वित

पशु चिकित्सालय में आई एंबुलेंस पशुपालक होंगे लाभान्वित

जौनपुर धारा, महराजगंज। महराजगंज पशु चिकित्सालय में टोल फ्री 1962 एंबुलेंस उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई। जिसके आने से पशुपालक लाभान्वित होंगे डा.सचिन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एंबुलेंस के आ जाने से पशुपालक भाई लाभान्वित होंगे जो भी पशुपालक भाई अपने पशु को अस्पताल तक नहीं ला पाते उनके लिए यह एंबुलेंस और टोल प्रâी नंबर 1962संजीवनी बूटी का काम करेगा एक फोन घुमाने से आपके दरवाजे पर पूरी पशु चिकित्सक टीम आपके घर तक पहुंचेगी और आपके जानवर का इलाज किया जाएगा। जिनमें एंबुलेंस के साथ डा.सुशील कुमार यादव, रवि कुमार सहायक, खुर्शीद अंसारी एंबुलेंस चालक के आने से कर्मचारियों में बढ़ोत्तरी हुई। इस मौके पर डा.सचिन कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, अमित पाण्डेय पत्रकार, मुन्नू, विजय गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।