Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरमां शीतला चौकिया धाम में 40 फीट का लाल फरहरा चढ़ाया, 90...

मां शीतला चौकिया धाम में 40 फीट का लाल फरहरा चढ़ाया, 90 वर्षों पुरानी परंपरा निभाई

जौनपुर। चैत्र नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर जौनपुर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित भंडारी मोहल्ला के राजपूत राठौर परिवार व श्रद्धालुओं ने मां शीतला चौकिया धाम में 40 फीट ऊंचा लाल फरहरा चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। लगभग 80-90 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत भक्तजन नंगे पांव ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारे लगाते हुए जौनपुर जंक्शन क्षेत्र से भंडारी मोहल्ला, मील चौराहा और नई सब्जी मंडी होते हुए चौकिया धाम पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़कर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में शीश नवाया और उसके बाद मां शीतला के दरबार में पहुंचकर लाल फरहरे को मंदिर के गुंबद पर चढ़ाया। इस दौरान भक्तों ने हवन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर करतार सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बली जय सिंह, भरत सिंह, सुशील सिंह, बबलू सिंह, वीर सिंह, मिथिलेश सिंह और अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।  मंदिर के महंत विवेकानंद पांडा ने सभी भक्तों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया और कहा कि राजपूत राठौर परिवार द्वारा करीब 90 वर्षों से निभाई जा रही यह परंपरा अत्यंत सराहनीय और ऐतिहासिक है। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष विकास पांडा, लड्डू पांडा, सौरभ पांडा, राजेश पांडा, मुक्तेश्वर पांडा, मोनी पांडा, सूर्यनारायण पांडा, सुजीत पांडा, सोनू पांडा सहित पांडा परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।