Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमूल्यांकन केंद्रों पर जलपान व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं

मूल्यांकन केंद्रों पर जलपान व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बनाए गए जनपद के केंद्रों पर परीक्षकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ  ‘ठकुराइ’ ने आरोप लगाया है कि मूल्यांकन केंद्रों पर जलपान तो दूर, स्वच्छ पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के पांचों मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर शिक्षकों से बातचीत की। शिक्षकों ने बताया कि परिषद द्वारा प्रति परीक्षक प्रतिदिन 20 रुपये जलपान मद के लिए निर्धारित किए गए हैं, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बावजूद किसी भी केंद्र पर जलपान की व्यवस्था नहीं कराई गई। कई केंद्रों पर आरओ पानी की सुविधा भी नहीं है और नल से पानी भरकर सीमित स्थानों पर रख दिया जाता है। इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष तेरस यादव और जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव व विवेक सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। अधिकारियों ने मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है। जिले के पांच केंद्रों पर 18 मार्च से 11 अप्रैल तक लाखों उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।