Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहिलाओं व किशोरियों में कानूनी जानकारी बहुत जरूरी - महाजन

महिलाओं व किशोरियों में कानूनी जानकारी बहुत जरूरी – महाजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। एक्शन एड कर्नाटक प्रोजेक्ट द्वारा ब्लॉक मडियाहूँ के ग्राम पंचायत रईया के गुलजारगंज मजदूर सहायता केंद्र पर महिला हिंसा कानून पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट लीड जौनपुर महाजन अली ने बताया कि एक्शन एड एक स्वयंसेवी संस्था है जो जनपद जौनपुर में ब्लॉक सिकरारा, मछलीशहर, मड़ियाहूँ के कुल 50ग्राम पंचायत में महिला किशोरियों बच्चों के साथ विगत 5वर्षों से महिला हिंसा के प्रति जागरूकता, महिला संपत्ति अधिकार, जेंडर असमानता, बाल विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा आज विभिन्न प्रकार से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान समय में आए दिन महिलाओं किशोरियों के साथ बढ़ती हुई हिंसा घटनाओं को देखते हुए कानूनी जानकारी का होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में उपस्थित अपर सत्र एवं सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि विधि साक्षरता और जागरूकता समाज के लिए बहुत ही आवश्यक है। महिलाओं का सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि उन्होंने डालसा आवाज उठाओ पर चर्चा की। जनपद न्यायालय के डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसलर डॉ.दिलीप कुमार सिंह अपने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम  और इसके शुरुआत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सुलह समझौते के द्वारा मुकदमे के निस्तारण को सर्वश्रेष्ठ बताया।