- आवेदन करके दौड़ते-दौड़ते परेशान हो रहे हैं बेरोजगार
- किसी न किसी प्रकार की कमी निकाल कर कहा जाता है नहीं हो पाएगा लोन
शेर बहादुर यादव
जौनपुर धारा, सिकरारा। उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दिनों पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है, जो सीएम युवा उद्यमी के माध्यम से बिना ब्याज 5लाख रुपए का लोन देने का प्रावधान बनाया है और उत्तर प्रदेश के सभी बैंकों को निर्देश भी जारी किया है कि यदि बेरोजगार अपने रोजगार के लिये लोन नेला चाहे तो उन्हे दिया जाये, जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों व अधिकारीयो द्वारा युवा बेरोजगारों को 5लाख लोन के लिए जो भी बेरोजगार आवेदन करता है, प्रक्रिया पूरी करते हुए तत्काल उसे ऋण उपलब्ध कराया जाए। ताकि युवा बेरोजगार उक्त रुपए से अपना एक अच्छा उधम खड़ा कर सके और अन्य बेरोजगारों को भी काम दें सके। योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके इसके लिये जिलाधिकारी भी आये दिन बैंकों का निरीक्षण करते हुए उन्हे निर्देशित कर रहें कि पेंडेन्सी को जल्द से जल्द खत्म किया जाये, तथा दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं कि किसी भी आवेदन करने वाले बेरोजगार युवक को बहकाया न जाए और न दौड़ाया जाय, किसी भी हाल में उसे लोन उपलब्ध कराया जाए। वहीं मडियाहूँ विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित युपी बड़ौदा बैंक शाखा गुलजारगंज के प्रबंधक बलदेव सिंह व फील्ड अफसर हैदर अली द्वारा अभी तक योजना के तहत आवेदन करने वाले एक भी ऋण को स्वीकृति नहीं दिये जाने की सूचना प्राप्त हो रही है। हालांकि इसकी पुष्टी जौनपुर धारा समाचार पत्र नहीं करता है। लेकिन सूत्रों की माने तो उक्त शाखा के कर्मचारियों को ना तो अपने सीएम का डर है ना तो जिलाअधिकारी का। सरकार के सारे नियम कानून को ताक पर रखकर सिर्फ अपना नियम कानून चलाते हुए सीएम युवा उद्यमी योजना को पलीता लगा रहा हैं। आवेदन करताओं को किसी न किसी प्रकार का बहाना बनाकर सिर्फ उनको लौटने का कार्य किया जारहा हैं। इतना ही नहीं आवेदन करने वालों को दो से तीन माह तक दौड़ाते रहते हैं, इसके बाद कहते हैं कि आपका लोन नहीं हो पाएगा। उक्त बैंक के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से नाराज लोग सीएम सहित जिले के डीएम का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए मांग किया है कि उक्त बैंक पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी को संज्ञान में रखते हुए जाँच करायें तथा कठोर कार्यवाही करें।


