जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगज सई नदी पुल पर कार व बाइक की टक्कर होने से बाइक में रखे तेजाब से उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मडियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी प्रथम जायसवाल उम्र लगभग 25वर्ष पुत्र रमेश जायसवाल, विष्णु सेठ उम्र लगभग 28वर्ष पुत्र भूवालू सेठ और उनके साथ बाइक पर सवार रहे अभिषेक मोदनवाल तीनों जौनपुर से तेजाब खरीद कर घर वापस जा रहे थे। तेजाब मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखा हुआ था और जैसे ही कार से भिड़ंत हुई तेजाब तीनों के ऊपर पड़ गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। स्थानी लोगों के सहयोग से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया है जहां चिकित्सक ने विष्णु और अभिषेक को वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। इन दोनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। तेजाब की इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह खुले रूप में तेजाब का परिवहन करना कानूनन भी गलत है और इससे जान-माल को गंभीर खतरा होता है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सड़क दुर्घटना में बाइक पर रखे तेजाब से झूलसे तीन युवक, हालत गम्भीर

Previous article
Next article

