― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिला संकुल स्तरीय संघ का हुआ गठन

महिला संकुल स्तरीय संघ का हुआ गठन

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन क्षेत्र के ग्राम पंचायत कदिरापुर गाँव में महिला संकुल स्तरीय संघ का गठन हुआ। ब्लॉक मिशन प्रबन्धक अवनीश चन्द्र की मौजूदगी में इसका गठन हुआ। ब्लॉक मिशन प्रबन्धक अवनीश चन्द्र ने बताया कि ग्राम संगठन के माध्यम से इस संघ का गठन हुआ है। ये संगठन समाज में नारी उत्थान, समूह की बहनों को रोजगार उपलब्ध कराना, उनको समय समय पर सरकारी सुविधाओं से अवगत कराना, इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही है ये योजना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। उन्हें सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर उमेश मिश्रा मुन्ना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...