जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में मामूर होकर बीते बुधवार को ग्राम नरायनडीह में मिले अधजले शव के वांक्षित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस के अनुसार अनुपम यादव उर्फ डीएम पुत्र रामकुमार यादव निवासी नरायनडीह थाना मुगराबादशाहपुर 22 वर्ष की तलाश में था कि मुखबिर खास ने सूचना दिया कि वह इस समय अपने घर पर आया है। तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत पुलिस में लिया गया व अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। एसओ विवेक तिवारी ने बताया कि अभी के पुलिस पूछताछ में अभियुक्त अनुपम यादव उर्फ डीएम ने बताया कि मृतक विनोद कुमार यादव उर्फ नन्हकू को उसके घर से मंगलवार को रात्रि के लगभग 9.30 बजे लेकर गया और दारु के ठेके से दारु खरीदा एवं फिर पेट्रोल पम्प पर जाकर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भी भरवाया। तत्पश्चात अभियुक्त डीएम उर्फ अनुपम मृतक विनोद को अपने बगीचे में टीनशेड के पास ले गया एवं बाग के सामने स्थित लालता प्रसाद यादव के घर के पास रखे पुवाल को लेकर आये व वहीं पर बैठकर पुवाल जलाते हुए शराब पीने लगे। शराब पीते पीते मृतक विनोद यादव उर्फ नन्हकू लगभग बेहोश हो गये। तत्पश्चात आरोपी अनुपम यादव उर्फ डीएम ने नन्हकू उर्फ विनोद यादव को ठण्ड न लगे इसकी वजह से उसके ऊपर पुवाल डालकर पास में आग जलाकर अपने घर चला गया जिससे उसी आग से धीरे धीरे दारु के नशे में बेहोश पड़े विनोद यादव उर्फ नन्हकू जल गये और उनकी मृत्यु हो गयी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी थानाध्यक्ष हे.का. ओमप्रकाश मिश्रा, का. गया प्रसाद पटेल, का. अभिमन्यू यादव आदि शामिल रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
गैर इरादतन हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Previous article
Next article


