Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनारायनपुर गांव में 12वीं बार चोरी का प्रयास

नारायनपुर गांव में 12वीं बार चोरी का प्रयास

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव में चोरों ने बीती रात 12वीं बार चोरी का असफल प्रयास किया। चोरों ने गांव में स्थित रघुवंश बालिका जूनियर हाइस्कूल की खिड़की तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास किया लेकिन खिड़की के पास अलमारी होने के कारण चोर भीतर नहीं घुस पाए। सबेरे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नम्रता सिंह जब विद्यालय पहुंची तब घटना का पता चला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और विभाग के ब्लाक अधिकारी को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मालूम हो कि गांव में पिछले एक साल में 11 बार चोरी हो चुकी है। अब 12वीं बार चोरी के प्रयास की घटना से स्थानीय नागरिकों में रोष है। हैरानी की बात यह है कि पिछली चोरियों का पदार्फाश करने के लिए सीओ गौरव शर्मा ने एक विशेष टीम गठित की है। टीम अभी ठीक से सक्रिय भी नहीं हो पाई कि 12वीं बार चोरों ने घटना के प्रयास को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। अब पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर है।