― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमनाया गया राजा सुहेलदेव का विजय दिवस

मनाया गया राजा सुहेलदेव का विजय दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना के तत्वधान में 10 जून 2023 को हनुमान घाट के समीप प्रातः राजा सुहेलदेव का विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे आरएसएस के अजय ने भारत माता व राजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्तांत को बताया। वहीं समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता ने युवाओं को निःस्वार्थ राष्ट्र सेवा करने का मार्ग बताया। महेश कुमार ने बताया कि 11वीं शताब्दी की शुरुआत में गजनवी सेनापति सैयद सालार मसूद गाज़ी जिसने लाखों हिंदुओं का हत्या किया था व तलवार के बल पर भारत का पतन करने की मंसा रखता था, तभी उस आतताई से लोहा लेते हुए श्रीवास्ती नरेश राजा सुहेलदेव ने गाज़ी का वध कर दिया था। उसके वध होने के बाद लगभग 200वर्षों तक किसी मुस्लिम आक्रांताओं ने हिन्दू धर्म हिन्दू समाज पर आक्रमण नहीं किया।कार्यक्रम में रोहित साहू, हिमांचल सेठ, डॉ.सूरज जायसवाल, गौतम सोनी, अंकित मोदनवाल, नीरज सेठ, गुरु प्रसाद, जगमेन्दर निषाद, दीपक सेठ सहित आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Share Now...