जौनपुर धारा, केराकत। ससुर और देवर के साथ चोरी की सूचना देने थानागद्दी पुलिस चौकी पर गई पीड़िता का मुकदमा लिखने के वजाय पुलिस ने उलटे उसके ससुर और देवर का सीआरपीसी की धारा 151में चालान कर दिया। घटना से पीड़िता बहुत व्यथित है और न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। मामला केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के कनुवानी गांव का है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुवानी गांव में बीते बुधवार की रात चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार चोर चहार दीवारी तोड़कर घर के भीतर घुस गये और एक सूटकेश उठा ले गये। पीड़िता के मुताबिक सूटकेश में सोने चांदी के मंगलसूत्र, पैजनी, सिकड़ी सहित अनेक जेवर और कीमती कपड़े थे। पीड़िता सीता देवी ने बताया कि उस दिन वे परिवार के लोग बारात में गये थे और वह छोटे-छोटे दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। चोरी का पता उसे सुबह हुई। जिस पर उन्होंने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। बाद में वह ससुर और देवर के साथ थानागद्दी पुलिस चौकी पहुंचकर चोरी की लिखित तहरीर दी। सीता देवी की शिकायत है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के वजाय उलटे उसके ससुर राजनाथ यादव और देवर सूरज यादव का धारा 151 में चालान कर दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...


