― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभीषण गर्मी के प्रकोप से झुलस रहा जौनपुर

भीषण गर्मी के प्रकोप से झुलस रहा जौनपुर

  • अभी कई दिनों तक झेलनी पड़ सकती है हीट वेब की मार
  • सुबह से ही आसमान बरसने लगता है आग, पारा 43 डिग्री पार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले की जनता कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कई दिनों तक हीट वेव की मार झेलनी होगी। सुबह से तेज धूप निकलने से गर्मी का पारा चढ़ता ही जा रहा है। जौनपुर जिले में पारा लगभग 43 डिग्री नापा जा रहा है तथा आसमान से आग बरस रही है। झुलसा देने वाली धूप ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो मानसून आने में अभी कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। जब तक लू के थपेड़ों के साथ चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप झेलना ही पड़ेगा। जौनपुर में मौसम का रुख सुबह से ही तल्ख बना रहता है। जून माह में गर्मी ने अपना भीषण रूप अख्तियार कर लिया है। हर आदमी इस भीषण गर्मी से परेशान नजर आ रहा है। इंसान तो इंसान जानवर भी इससे अछूते नहीं हैं। सुबह से रात तक लोग उमस भरी गर्मी से व्याकुल और असहाय नजर आ रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कूलर और एसी भी इस प्रचंड गर्मी के आगे फेल नजर आ रही है। इस बीच सुबह से सड़कों पर इंसान के साथ-साथ जानवर भी विलुप्त हो गये हैं। अतिआवश्यक काम से ही लोग बाजारों के तरफ रूख मोड़ रहें हैं तो  गर्मी से बचने के लिए अपने शरीर पर गमछा, तौलिया या छाते का इस्तेमाल करके ही घरों से बाहर निकलना हो रहा है। मौसम विज्ञान की मानें तो अभी तीन-चार दिन भीषण लू का प्रकोप रहेगा और इससे बचने के लिए डाक्टर घरों में ही रहने की सलाह दे रहे हैं। अस्पतालों में पूरा का पूरा बेड ही मरीजों से पटा पड़ा है। विशेषज्ञों की मानी जाये थोड़ी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। सुबह तपन की शुरुआत ही 29 डिग्री से लेकर 35 डिग्री तक की होती है फिर दोपहर होते-होते वह 42 से 45 डिग्री तक पहुंच जाती है। भगवान भास्कर का यह अंदाज लोगों को धूलसने पर मजबूर कर रहा हैं। इस भीषण गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था भी कहीं-कहीं पर है तो कहीं पर राहगीर पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते फिर रहे हैं। जानवर पानी की तलाश में नाली में मुंह मार रहे हैं तो इंसान अपने प्यास को बड़े दुकानों पर पानी की बोतल या पाउच खरीद कर बुझा रहें हैं। अभी तक जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद की तरफ से गर्मी में कोई भी राहत का कार्य नहीं दिखाई दे रहा है।

Share Now...