― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमनरेगा की पूर्ण कार्य बन्द करने हेतु 48 घण्टे का दिया अल्टीमेटम

मनरेगा की पूर्ण कार्य बन्द करने हेतु 48 घण्टे का दिया अल्टीमेटम

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास भवन परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक डॉ.प्रदीप सिंह एवं डॉ.फूलचन्द कनौजिया की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जनपद के समस्त विकास खण्डों से आए हुए ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी आदि बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विकास खण्डों से आये हुये सचिवों ने मनरेगा योजना में हो रहे शोषण एवं उत्पीड़न पर विस्तार से चर्चा किया तथा उपस्थित सभी सचिवों ने सर्वसम्मति से निम्नवत प्रस्ताव पारित किया कि धर्मापुर के मनरेगा लेखा सहायक आकाश मौर्य की संविदा समाप्त करने व प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाय, खंड विकास अधिकारी धर्मापुर जो मनरेगा प्रकरण में स्वयं विधिवत संलिप्त है तथा जनप्रतिनिधियों के दबाव में रहते हैं उनको जिले से संबद्ध किया जाय, वर्तमान खण्ड विकास अधिकारी सिरकोनी द्वारा उनके कार्यकाल में सिरकोनी एवं सुजानगंज विकासखंड की सभी भुगतानित परियोजनाओं की सामग्री एवं श्रमांश के अनुपात तथा मानक के अनुरूप गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच करायी जाय तथा जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध प्राथमिकी एवं प्रभावी प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाने सहित तमाम मांगो को लेकर चर्चा हुई। समन्वय समिति जौनपुर के सहसंयोजक रामकृष्ण पाल एवं विजय भान यादव द्वारा सदन की सहमति पर उपर्युक्त 10 मांगों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर 48 घंटे के भीतर मनरेगा प्रकरणों पर जिला प्रशासन द्वारा समन्वय समिति जौनपुर से वार्ता करके कार्यवाही सुनिश्चित नहीं कराई जाती है तो बाध्य हो कर जनपद के समस्त ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी अपने अन्य विभागीय शासकीय उत्तरदायित्वों/योजनाओं को पूर्सरूप से क्रियान्वित करते हुए 08 नवम्बर से मनरेगा के समस्त कार्य जनपद के समस्त विकास खंडो में बंद कर देंगे। इसके लिए पृथक से जिला प्रशासन को कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। यदि नियत समय सीमा के बाद मनरेगा में कार्य बंद करने की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसके लिए जिला प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। बैठक में आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मिश्र, नन्द किशोर, डॉ.राम कृष्ण यादव, रजनीश पाण्डेय, विपिन कुमार राय, प्रवीण सिंह, माता प्रसाद यादव, उमेश कुमार सोनकर, विनोद सरोज, राधेश्याम यादव, राजेश कुमार यादव, विवेकानन्द, सीमा यादव, ममता प्रजापति, नागेन्द्र कुमार यादव, मटरूराम, मो.शाहिद, साजिद अंसारी, रत्नेश सोनकर, विनय यादव, विश्राम बिन्द, सुशान्त शुक्ला, अश्वनी सिंह, लक्ष्मीचन्द्र, राना सिंह, सजीव गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सौरभ दूबे, पुरूषार्थ यादव, राजकुमार पाण्डेय, सरिता पाल, राजेश कुमार चौधरी, प्रदीप शंकर श्रीवास्तव, अमित सिंह, विनय कुमार जायसवाल, अजय कुमार रजक, सरिता मौर्य, अरविन्द यादव सहित आदि सचिव उपस्थित रहे।

Share Now...